बुजुर्ग महिला के खाते से 92 हजार की अवैध निकासी, जांच शुरू

थानाक्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की कैनरा बैंक हथिया शाखा स्थित खाते से अवैध रूप से 92 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है.

झाझा . थानाक्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की कैनरा बैंक हथिया शाखा स्थित खाते से अवैध रूप से 92 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता उपेंद्र पांडेय की पत्नी सत्यभामा देवी ने बैंक शाखा व झाझा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. खाताधारक के पुत्र संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी मां के खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 92 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. उन्होंने बताया कि 15 मई 2025 को वह अपनी मां के साथ रुपये निकालने बैंक पहुंचे थे, जहां हस्ताक्षर नहीं होने की बात कहकर बैंक के गार्ड ने एक युवक से संपर्क कराया. उसी युवक के सहयोग से 5 हजार रुपये की निकासी करायी गयी. उस समय किसी तरह का संदेह नहीं हुआ. इसके बाद मंगलवार को उनके माता-पिता 30 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि 22 मई 2025 से विभिन्न तिथियों में खाते से 92 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि खाता मोबाइल नंबर से लिंक नहीं था, जिस कारण किसी प्रकार का मैसेज या अलर्ट नहीं मिला और लंबे समय तक निकासी की जानकारी नहीं हो सकी. इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार को जांच के लिए बैंक भेजा गया है. बैंक स्टेटमेंट एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >