70 किशोरियों की हुई हीमोग्लोबिन जांच

प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेला में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरी स्वास्थ्य दिवस एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेला में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरी स्वास्थ्य दिवस एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का आयोजन खैरा प्रखंड आरकेएसके द्वारा पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया . कार्यक्रम का उद्घाटन काउंसलर राज कुमार ने किया. इस दौरान किशोरियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता और बाल विवाह के दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान कुल 70 किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वास्थ्यकर्मी और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कौशिक विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >