स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर की गयी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड के मध्य विद्यालय ऊपरी सेवा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यनरत छात्र छात्राओं को शिविर में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परमानंद द्वारा स्वास्थ्य की जांच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर में मौजूद छात्र छत्राओं के आंख, कान, नाक, गला सहित अन्य मौसमी बीमारी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की चिकित्सक के देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच किया गया. मौके पर शिविर में डॉ परमानंद द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत दर्जनों छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जांच कर उन्हें उचित सलाह के साथ दवा दिया गया, साथ ही शारीरिक कमियों को कैसे दूर किया जा सके इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी उन्हें जानकारी दी. इस मौके पर शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.परमानंद, फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, विद्यालय प्रधान बबीता कुमारी के अलावे दर्जनों छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य शिविर में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >