झाझा. कैंसर बीमारी से बचाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी दी. साथ ही कैंसर से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया. लोगों को नशे से दूर रहने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी गयी. अस्पताल के एचएम नवनीत कुमार ने बताया कि कैंसर बीमारी को लेकर आमजन में जागरूकता जरूरी है. इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है. शिविर के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों को कैंसर की पहचान, बचाव और शुरुआती इलाज से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर भी इस बीमारी की रोकथाम की जा सके. मौके पर डॉ सदाब समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
