झाझा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के धुआंटोली पानी टंकी के समीप से अवैध शराब तस्करी में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पांच लीटर देसी महुआ शराब बरामद की. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग शराब पी रहा है. घूम- घूम कर बेच भी रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को छानबीन के लिए भेजा. इसमें बाबूबांक निवासी मो शमशेर, मो रिजवान, मो कलीम, मोहन दास को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के धुआंटोली पानी टंकी के समीप से अवैध शराब तस्करी में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
