मारपीट में मासूम बच्ची समेत चार घायल

थाना क्षेत्र के चितोचक गांव में रंगोत्सव के दौरान अपने घर पर बाजा बजाने के विवाद को लेकर एक घर के सदस्यों के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया.

झाझा. थाना क्षेत्र के चितोचक गांव में रंगोत्सव के दौरान अपने घर पर बाजा बजाने के विवाद को लेकर एक घर के सदस्यों के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया. इस घटना में चार लोगों के साथ एक मासूम बच्ची भी घायल हो गयी. मारपीट की घटना में कुंदन कुमार, शुभम कुमार, दयानंद कुमार, ज्योति देवी, दो माह की मासूम बच्ची दिव्या कुमारी घायल हो गयी. इलाज हेतु सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल कुंदन कुमार ने बताया कि अपने घर पर बाजा बजा रहे थे. तभी गांव के रहने देबू कुमार, कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मराज, पीयूष, आदित्य, कारू आदि अन्य लोग मेरे घर पर आकर बाजा बजाने से मना करते हुए मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी, डंडा व अन्य चीजों से मारपीट किया. जिसके बाद 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी. सभी घायलों को अस्पताल लाया. पुलिस जाने के बाद सभी फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >