झाझा . होली त्योहार के मद्देनजर अलग-अलग दिशाओं में चार (04) होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह स्पेशल ट्रेनें सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेंगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल आगामी 26, 02 मार्च और 05 मार्च को सियालदह से रात्रि 11:50 बजे रवाना होगी. अगले दिन शाम 06:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल आगामी 27 फरवरी, 03 मार्च और 06 मार्च को रात्रि 09:00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी. अगले दिन शाम के 04:20 बजे सियालदह पहुंचेगी. उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल,चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी. गाड़ी संख्या 03525 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल आगामी 28 फरवरी और 02 मार्च को आसनसोल से शाम 07:15 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 09:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.गाड़ी संख्या 03526 गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल आगामी 01 मार्च और 03 मार्च को गोरखपुर से दिन के 12:15 बजे रवाना होगी.अगले दिन सुबह 04:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.उक्त ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन,जामताड़ा,मधुपुर,जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी.उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी. गाड़ी संख्या03527 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल आगामी 01मार्च को आसनसोल से दिन के 01:20 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल आगामी 02 मार्च को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी. उसी दिन रात्रि के 09:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गयी है.
होली पर्व पर चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
होली त्योहार के मद्देनजर अलग-अलग दिशाओं में चार (04) होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.
