खिलार गांव में आग से चार घर जले, ग्रामीणों में अफरा-तफरी

थाना क्षेत्र की खिलार पंचायत अंतर्गत खिलार गांव में गुरुवार की शाम करीब तीन बजे अचानक लगी आग में चार घर जलकर राख हो गये.

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र की खिलार पंचायत अंतर्गत खिलार गांव में गुरुवार की शाम करीब तीन बजे अचानक लगी आग में चार घर जलकर राख हो गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि झोपन टुडू के तीन पुत्र राजकुमार टुडू, रामचंद्र टुडू और होपन टुडू व विष्णुदेव टुडू के घर जल गये हैं. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी. हालांकि अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही सभी घर जल चुके थे. बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है. पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >