बाइक से विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गरही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से नौ बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है.

खैरा. गरही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से नौ बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरदौन के समीप कार्रवाई को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. इसी दौरान बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान शंभू महतो और रोहित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. गरही थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सर्जना कुमारी शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >