गेहूं के खेत में अचानक लगी आग, डेढ़ बीघे में लगी फसल जली

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के डिहरी एवं बारा गांव के चमगरी बहियार की घटना

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के डिहरी एवं बारा गांव के चमगरी बहियार में बुधवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग जाने से डेढ़ बीघे में लगी गेंहू की फसल जल गयी. आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नही है. पीड़ित किसान सुभाष चंद्र सिंह ने बताया की हमलोग रामनवमी की पूजा कर घर में आराम कर रहे थे. तभी पूर्व मुखिया संजीव सिंह द्वारा मोबाइल पे सूचना दी गयी कि आप के खेत में आग लग गयी है. सूचना मिलते ही हमलोग आनन-फानन में खेत गये तभी देखा की आग लगी हुई है. तेज पछुआ हवा बहने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. लेकिन किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस आगलगी की घटना में लगभग साठ हजार मूल्य की फसल का नुकसान हुआ. इसो लेकर पीड़ित किसान ने चंद्रदीप थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >