गोदाम में लगी आग, 80 लाख रुपये के सामान जले

जिला मुख्यालय के बोधवन तालाब स्थित बजरंगी सेल्स दुकान के गोदाम में आग लग गयी. इस घटना में गोदाम में रखे सारा सामान जल गये.

जमुई. जिला मुख्यालय के बोधवन तालाब स्थित बजरंगी सेल्स दुकान के गोदाम में आग लग गयी. इस घटना में गोदाम में रखे सारा सामान जल गये. करीब 80 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बोधवन तालाब स्थित बजरंग सेल्स के गोदाम में धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अग्निशमन टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मेहनत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया. बजरंगी सेल्स के मालिक चंदन कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि इस घटना में गोदाम में रखा सैमसंग कंपनी के दर्जन भर एलईडी, एयर कंडीशन सहित कई सामान जलकर राख हो गये. सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मोबाइल दुकान के पहले मंजिल पर स्थित गोदाम में आग लगी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >