बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने गरही थाना में तीन लोगों के खिलाफ अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

खैरा. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने गरही थाना में तीन लोगों के खिलाफ अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि डूमरोजोर गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है. इन लोगों में संध्या देवी पिता बासुदेव यादव पर 11369 रुपये, कृष्णा यादव पिता स्व फागु यादव पर 27167 रुपये, और प्रतिमा देवी पति पंचदेव मोदी पर 17155 रुपये जुर्माना लगाया गया है. दरअसल बिजली विभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाया गया. इस अभियान में कनीय विद्युत अभियंता अनिल कुमार पासवान, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, रंजीत कुमार, अरुण कुमार और कपिल देव प्रसाद शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >