आचार संहिता उल्लंघन मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी

राजद समर्थित पांच व भाजपा समर्थित एक कार्यकर्ता पर प्राथमिकी

लक्ष्मीपुर (जमुई ). आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजद समर्थित पांच व भाजपा समर्थित एक कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी देते सीओ रविकांत ने बताया कि राजद समर्थित पांच कार्यकर्ता जिन पर मामला दर्ज कराया गया है, उसमें लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनबेरिया गांव निवासी सत्यनारायण यादव पिता तुलसी यादव, दशरथ यादव पिता मौजी यादव, अशोषण यादव पिता दाफो यादव, प्रदीप यादव पिता मिश्री यादव, रामदेव यादव पिता स्व नारायण यादव है. इन सभी के घर पर राष्ट्रीय जनता दल का झंडा बिना अनुमति लिये ही लगाया गया है. जानकारी के अनुसार सत्यनारायण यादव राजद के प्रखंड मीडिया प्रवक्ता हैं. भाजपा समर्थित कार्यकर्ता बरहट थाना क्षेत्र के भोजहा गांव निवासी आशीष सिंह पिता स्व घनश्याम सिंह है. इन्होंने अपने दुकान पर बिना अनुमति लिये प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगाये हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >