बिजली चोरी के आरोप में दस पर प्राथमिकी

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया.

गिद्धौर. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान छापेमारी दल ने रतनपुर पंचायत के भौराटांड़ गांव में बिशुनदेव यादव, महेश यादव, जितेंद्र यादव, विजय यादव, वही पुर्वी गुगुलडीह पंचायत के केवाल गांव से मोहन प्रसाद केसरी, नरेश तांती, सदानंद तांती, सरजू यादव, तुलसी पंडित को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन दस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >