आपसी विवाद में मारपीट, दो महिला सहित चार घायल

दो भाइयों के बीच हुयी मारपीट में एक पक्ष के लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसमें दोनो और से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गये.

झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुयी मारपीट में एक पक्ष के लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसमें दोनो और से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया. घायलों की पहचान एक पक्ष से नीतीश कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से सिंघेश्वर यादव, उनकी पत्नी पांचवा देवी व उसकी पुत्री रीना देवी के रूप में हुई है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक ने सभी घायलों का इलाज करने के बाद बताया कि एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से मार कर घायल किया गया है. हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर है. दोनों पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना थाना को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >