भूमि विवाद में मारपीट, दो लोग घायल

जमुई सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव का मामला

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल गये. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. घायल मुकेश कुमार और अंजनी रजक के परिजनों ने बताया कि हमलोग अपनी निजी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे. इसी दौरान मनोज रजक, रामप्रवेश कुमार, इंदू देवी, रौशन कुमार ने अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया. परिजनों ने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

मारपीट मामले के एक आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर: जमुई.

मारपीट मामले के एक आरोपित ने जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. आत्मसमर्पण करने वाला आरोपित सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव निवासी दशरथ महतो के पुत्र गणेश महतो है. बताया जाता है कि गणेश महतो पर मारपीट करने का एक मामला सिकंदरा थाने में दर्ज करवाया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दाबिश के कारण सोमवार को कोर्ट पहुंच उसने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >