जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र के खिलार गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई.

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र के खिलार गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. जिसमें विजय साह पिता गंगा साह, गोपाल साह पिता विजय साह, चंद्रदेव साह पिता बहादुर साह, अभिषेक साह पिता चंद्रदेव साह तथा ललिता देवी पति दशरथ साह का नाम शामिल है. मामला जख्मी की मां कौशल्या देवी पति अर्जुन साह ने दर्ज कराया है. थाना को दिए गए आवेदन में कौशल्या देवी ने लिखा है कि मेरा गोतिया विजय साह वगैरह मेरे हिस्से के जमीन को जबरन जोतने लगा. जब मना करने गया तो उल्टे हम लोगों पर गरम हो गया. साथ ही मारपीट करने लगा. इस दौरान मेरे मझला बेटा पंकज कुमार साह को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया. उसे बचाने छोटा बेटा अमन कुमार साह तथा बड़ा बेटा गया तो उसे भी मारकर जख्मी कर दिया. जब हल्ला किए तो गांव के लोग दौड़े. लोगों को आते देख सभी भाग गए. सभी जान मारने के नियत से आए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >