अस्पताल परिसर में दो आशा पति के बीच मारपीट, सुरक्षा गार्ड के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

रेफरल अस्पताल स्थित ओपीडी कक्ष के समीप शनिवार को दो लोगों के द्वारा अचानक हाथापाई व मारपीट किये जाने के कारण कुछ समय के लिये अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

झाझा. रेफरल अस्पताल स्थित ओपीडी कक्ष के समीप शनिवार को दो लोगों के द्वारा अचानक हाथापाई व मारपीट किये जाने के कारण कुछ समय के लिये अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसे सुरक्षा गार्ड और अस्पताल कर्मियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया. जानकारी के अनुसार, कठबजरा गांव निवासी गेना यादव अपनी नतिनी सोनिया कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाये थे. प्रसव पीड़ित मरीज पर अपना हक जताने को लेकर कठबजरा गांव निवासी आशा पूजा देवी और फोकसा निवासी आशा संजू देवी आपस में बात-विवाद करने लगी. इसी बात को लेकर कठबजरा गांव निवासी आशा पति सुनील कुमार यादव और फोकसा निवासी आशा संजू देवी के पति कपिलदेव यादव के बीच भी विवाद शुरू हो गया, जो गाली-गलौज होते हुए मारपीट में बदल गया. इसकी सूचना पाकर पहुंचे बीएचएम सुभाषचंद्र, एचएम नवनीत कुमार भी वहां पहुंच गये और दोनों आशा को फटकार लगाया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आशा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर तीन दिनों के अंदर दोनों के द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >