सड़क हादसे में महिला दारोगा व चौकीदार घायल, भर्ती

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित सतगामा मुहल्ला के समीप शनिवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित सतगामा मुहल्ला के समीप शनिवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में स्कूटी पर सवार महिला दारोगा व चौकीदार घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. घायल महिला दारोगा रेशमी कुमारी व चौकीदार प्रमोद कुमार पासवान लक्ष्मीपुर थाने में पदस्थापित हैं. बताया जाता है कि महिला दारोगा कोर्ट के कार्य से चौकीदार के साथ स्कूटी पर सवार होकर व्यवहार न्यायालय आ रही थी. सतगामा मुहल्ले के समीप पहुंचते ही चौकीदार को अचानक चक्कर आ गया और स्कूटी से उसने नियंत्रण खो दिया. इस कारण स्कूटी सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. फिलहाल महिला दारोगा की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >