स्थानांतरित शिक्षकों को दी गयी विदाई

प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो में स्थानांतरित शारीरिक शिक्षक अमित रंजन, सामाजिक विज्ञान के शिक्षक सुजीत कुमार तथा अंग्रेजी की शिक्षिका राधा कुमारी के स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय परिवार ने गुरुवार को उनको विदाई दी.

सोनो. प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो में स्थानांतरित शारीरिक शिक्षक अमित रंजन, सामाजिक विज्ञान के शिक्षक सुजीत कुमार तथा अंग्रेजी की शिक्षिका राधा कुमारी के स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय परिवार ने गुरुवार को उनको विदाई दी. आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक अरुणदेव राय, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ पांडेय उपस्थित थे. स्थानांतरित शिक्षकों को अंगवस्त्र, कलम और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गयी. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कामदेव सिंह ने किया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार, शिक्षक लक्ष्मीकांत पांडेय, सरोज कुमार, भूपेंद्र कुमार, उदय कुमार पांडेय, धनंजय कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >