सेवानिवृत्ति पर तीन रेलवे कर्मचारियों को दी गयी विदाई

रेलवे स्टेशन क्लब सभागार में बुधवार को तीन रेलवे कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

झाझा . रेलवे स्टेशन क्लब सभागार में बुधवार को तीन रेलवे कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन क्रू अधीक्षक अभिनव कुमार की अगुवाई में किया गया, जबकि मंच संचालन प्रेम शंकर ने किया. मौके पर प्रेम शंकर ने बताया कि लोको पायलट मेल एपी यादव, लोको पायलट मेल ओपी रावत एवं रनिंग रूम स्टाफ दिलीप साह ने रेलवे में करीब 40 वर्षों तक निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवा दी, जो अन्य कर्मचारियों के लिए एक मिसाल है. उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने स्टीम इंजन से लेकर डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन के दौर तक झाझा रेलवे स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों तक अपनी सेवाएं दीं. विदाई समारोह में उपस्थित रेलवे कर्मचारियों ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों के कर्मठता और समर्पण की सराहना की. इस अवसर पर उन्हें बुके, फूल माला, अंगवस्त्र, गीता, छाता एवं छड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने 40 वर्षों की सेवा यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. समारोह में एके सिंह, क्रू नियंत्रक मनहर कुमार, दिलीप कुमार यादव, रविंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, डीके यादव, प्रसुन्न कुमार, सुदर्शन कुमार, आरसी यादव, सदानंद यादव, शंकर यादव, नासिर हुसैन, चंदन कुमार, ओपी महतो समेत दर्जनों रेलवे कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >