प्रशिक्षण प्राप्त केवाईपी केंद्र में छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा केंद्र में समारोह आयोजित कर फरवरी बैच के प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी.

सरौन. चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा केंद्र में समारोह आयोजित कर फरवरी बैच के प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का संचालक साईं शिव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ज्वाइंट एमडी सुनील कुमार द्वारा की गयी. मौके पर एमडी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को लेकर प्रत्येक माह जिला नियोजनालय के द्वारा विभिन्न प्रकार की नौकरियां दी जाती है.इसलिये आप सभी जिला नियोजनालय से संपर्क कर अपने-अपने योग्यता अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने अधिक-से-अधिक छात्र-छात्राओं से केवाईपी कोर्स करने हेतु अपील की. इस दौरान केंद्र संचालक द्वारा छात्र-छात्रा को सम्मानित भी किया गया. मौके पर वरीय प्रशिक्षक पिंकू कुमार, मुंशी कुमार दास, पंकज कुमार यादव, रोहित कुमार, टिंकू कुमार रजक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >