स्वास्थ्य उप केंद्र मटिहाना के मानक का किया गया मूल्यांकन

राज्य सरकार के निदेशानुसार बिहार के प्रत्येक प्रखंड से एक स्वास्थ्य उपकेंद्र/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाणीकरण करना है. इसे लेकर गुरुवार को सोनो प्रखंड में मौजूद स्वास्थ्य उपकेंद्र मटिहाना के मानक का मूल्यांकन किया गया.

जमुई. राज्य सरकार के निदेशानुसार बिहार के प्रत्येक प्रखंड से एक स्वास्थ्य उपकेंद्र/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाणीकरण करना है. इसे लेकर गुरुवार को सोनो प्रखंड में मौजूद स्वास्थ्य उपकेंद्र मटिहाना के मानक का मूल्यांकन किया गया. मौके पर शेखपुरा के जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ राय बहादुर ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के मानक के तहत उपकेंद्र का गुणवत्ता की पूरी जानकारी लेते हुए गुणवत्ता की जांच की. इस अवसर पर सोनो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिभूषण चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुगंध सौरभ, जमुई के जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिज हयात, पिरामल संस्थान के रौशन कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >