लक्ष्मीपुर में आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रखंड में शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर यह निर्णय लिया है.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड में शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर यह निर्णय लिया है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता आर्यन राज ने बताया कि 33 हजार केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है. इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही, विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >