छत से गिरकर वृद्ध घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत निचली सेवा गांव में बीते शनिवार को 65 वर्षीय वृद्ध नागेश्वर रविदास छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत निचली सेवा गांव में बीते शनिवार को 65 वर्षीय वृद्ध नागेश्वर रविदास छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनो के अनुसार नागेश्वर रविदास किसी काम से छत पर गए थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े. हादसे में उनके बाएं पैर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >