बुजुर्ग का शव रेल लाइन से बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

झाझा-जमुई रेलखंड पर स्थित दादपुर हॉल्ट के समीप डाउन लाइन से रविवार को पुलिस ने बुजुर्ग का शव बरामद किया है.

झाझा. झाझा-जमुई रेलखंड पर स्थित दादपुर हॉल्ट के समीप डाउन लाइन से रविवार को पुलिस ने बुजुर्ग का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की. उन्होंने बताया कि घटना रेलवे क्षेत्र में होने के कारण इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची रेल पुलिस शव को कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेजकर छानबीन कर रही है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास से कोई कागजात आदि नहीं मिला है, सिर्फ एक की-पैड फोन मिला है. इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है. खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं किया जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >