ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित सरौन मोड़ के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

चकाई. चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित सरौन मोड़ के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव निवासी दुखों पांडेय है. मिली जानकारी के अनुसार घायल अपने संबंधी के यहां जाने के लिए सरौन मोड़ के समीप गाड़ी पकड़ने के लिए खड़ा था. तभी गिरिडीह की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >