आठ बोतल विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप एक झोपड़ी से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.

झाझा. पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप एक झोपड़ी से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. इसे लेकर दो लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पुरानी बाजार मुसहरी के पास नीम पेड़ के नीचे चुनका यादव के दालान में शराब बिक्री हो रही है. उक्त स्थल पर छापेमारी के लिए पहुंचा तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला. दालान की तलाशी लेने पर वहां पर स्थित झोपड़ी में चौकी के बगल में बिछावन में ढका हुआ एक झोला मिला. जिसकी तलाशी लेने पर कुल आठ बोतल यानी साढ़े चार लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. मामले में चुनका यादव और मुन्ना मांझी को नामजद बनाए जाने के बाद दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >