ट्रक व पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल

ट्रक व पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल

बरहट. मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार अहले सुबह मुर्गा लदा पिकअप व ट्रक के टक्कर में दोनों वाहन के चालक घायल हो गया. पिकअप वाहन चालक भागलपुर जिला निवासी गुलशन कुमार व ट्रक चालक बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा निवासी तूफानी यादव पिता रामस्वरूप यादव है. जानकारी के अनुसार पिकअप मोकामा से मुर्गा लोड कर बांका की ओर जा रहा था जबकि ट्रक लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहा था. घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर पहुंची बरहट थाना पुलिस दोनों घायल को अस्पताल भेज कर छानबीन में जुट गयी.

घटना के बाद मुर्गा लूटने की लगी होड़

घटना के बाद पिकअप पर लोड मुर्गा सड़क पर बिखर गया और मुर्गा लूटने की होड़ मच गयी. जिसके हाथ जो लग सका लेकर भागते नजर आये. इस कारण से उक्त स्थल पर अफरा-तफरी सा माहौल बन गया था. बरहट पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सका. लेकिन तब तक काफी संख्या में लोग मुर्गा ले कर फरार हो गये. मुर्गा लूटने को लेकर शोशल मिडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायल चालक को भेज दिया. पुलिस वाहन को थाना लाकर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >