408 बोतल विदेशी शराब के साथ ऑटो जब्त, चालक व तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बाघमारा जंगल से शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है.

जमुई. उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बाघमारा जंगल से शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त की है. ओटो की छत पर बने गुप्त तहखाना से 408 बोतल यानि 153 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. साथ ही एक चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक झारखंड राज्य के देवघर निवासी मुकेश मंडल और तस्कर बेगूसराय निवासी कुंदन कुमार है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध शराब खेप ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा बाघमारा जंगल में छापेमारी कर एक ऑटो वाहन की तलाशी ली गयी. इस दौरान ऑटो वाहन की छत पर बने तहखाना से 408 बोतल यानि 153 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया साथ ही चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब की खेप झारखंड से जमुई के रास्ते बेगूसराय की ओर ले जाया रहा था. कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >