दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट, महिला थाना में शिकायत दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है

जमुई. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने तथा दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बताया जाता है कि पीड़िता पाठकचक गांव निवासी स्व सुरेश राम की पुत्री काजल कुमारी ने बताया कि वर्ष 2023 में टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा गांव निवासी उदय राम के पुत्र मंतोष कुमार के साथ प्रेम विवाह की थी. विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता काजल कुमारी ने मारपीट का आरोप पति मंतोष कुमार, ससुर उदय राम व सास पर लगाते हुए बताया कि इन लोगों लगातार पलंग, गोदरेज और पांच भर सोना दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था. पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई. गुरुवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची इसके उपरांत पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >