सड़क दुर्घटना में चिकित्सक घायल, भर्ती

सोनो प्रखंड क्षेत्र के महेश्वरी अस्पताल में कार्यरत हैं चिकित्सक डॉ अवधेश मिश्रा

झाझा (जमुई). सोनो प्रखंड क्षेत्र के महेश्वरी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ अवधेश मिश्रा शुक्रवार को सोनो-महेश्वरी मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, चिकित्सक डॉ अवधेश मिश्रा अस्पताल से अपनी ड्यूटी पूरा कर ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान महेश्वरी गांव से आगे बढ़ते ही अचानक ओटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ बीके राय ने उनका इलाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >