स्व-गणना अभियान में तेजी लाने व लंबित मामलों के निष्पादन के दिये निर्देश

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला संवाद कक्ष में आयोजित सोमवारीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गयी.

सोमवारीय समीक्षा बैठक में डीएम की सख्ती, योजनाओं की प्रगति पर ली रिपोर्ट

जमुई. जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला संवाद कक्ष में आयोजित सोमवारीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. बैठक की शुरुआत भारत की जनगणना 2027 के तहत जारी स्व-गणना एवं एचएलबी क्रिएशन की समीक्षा से हुई. जिला पदाधिकारी ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सभी पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेने और जन-जागरूकता अभियान को तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्व-गणना अभियान की सफलता जन सहभागिता पर निर्भर है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना आवश्यक है. साथ ही प्रखंड स्तर पर सूक्ष्म निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया.

प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि सभी विभागों को जनगणना एवं आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे बेहतर कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन करें. जन-शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला पदाधिकारी ने जुलाई 2026 तक सभी लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का लक्ष्य तय किया और इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मेहनत करने को कहा.

डीएम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम को पुनः शुरू किया जाएगा, जिससे जनता और प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत किया जा सके. बैठक में आगामी ‘दिशा’ बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेवारी का बोध कराते हुए कहा कि कार्यों का त्वरित निष्पादन और समय पर रिपोर्टिंग ही प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का आधार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >