डीएम ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन की. इस दौरान सुदूर क्षेत्र व दूर-दराज क्षेत्र से आये फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि मौेके पर डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया. जबकि शेष बचे मामलाें को संबंधित विभाग को अग्रसारित कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, अनुज्ञप्ति रद्द, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनबाड़ी, गैर मजरूआ व अन्य मामले आया. डीएम ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और इस पर यथोचित कार्रवाई की. डीएम अभिलाषा शर्णा ने कहा कि आम जनता की समस्या दूर करना हमारी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले इसे लेकर कारगर कदम उठाए जा रहा है. लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >