लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत मटिया पंचायत के उमवि बदरौट में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बिहार निर्माण कामगार यूनियन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कामरेड बिमली मूर्मू ने की. बैठक में मुख्य रूप से सिंचाई, शिक्षा व जमीन संबंधी रजिस्टर टू की पंजी की अनुपलब्धता आदि पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में कामरेड नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि हमलोग मार्क्सवादी विचारधारा पर काम करते हैं. यह विचारधारा गरीबों, शोषितों व वंचितों के हित के लिए कार्य करती है. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के लोग समता की बात करते हैं. जमुई के पूर्व सांसद भोला मांझी के नाम की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के एक शख्सियत वह भी थे जो सांसद होते हुए भी अपने और अपने परिवार के लिए कुछ नही किया. आज के सांसद और विधायक सिर्फ अपनी बात करते हैं. उन्हें मजदूरों व किसानों के हितों से कोई लेना देना नही है. कामरेड नरेश यादव ने बैठक में उपस्थित आदिवासियों को एकजूट होने की सलाह दी. महासभा को कामरेड राजेश्वर दास ने भी संबोधित किया. इस मौके पर छग्गन लाल बेसरा, भगिया देवी, अनिता सोरेन, तालो देवी, पप्पू हैंब्रम, शांति देवी, तन्नी देवी व माइको देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
