सफल परिचारी अभ्यर्थियों ने सांसद से नियुक्ति के लिए पहल करने की मांग की

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रकाशित परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों ने सांसद अरुण कुमार भारती को डाक के माध्यम से आवेदन भेजकर उचित कार्रवाई करवाने की मांग की.

प्रतिनिधि, जमुई बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रकाशित परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों ने सांसद अरुण कुमार भारती को डाक के माध्यम से आवेदन भेजकर उचित कार्रवाई करवाने की मांग की. सफल अभ्यर्थियों ने बताया कि इस पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लिखित परीक्षा 15 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था. इसके उपरांत 30 जनवरी 2025 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय पटना के द्वारा प्रमाण पत्रों की समीक्षा किया गया. जिसमें 120 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित की गयी. लेकिन विभाग केवल 63 अभ्यर्थियों को ही चयनित कर रहा है. अभ्यर्थियों ने मांग करते हुए कहा कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा सफल घोषित सभी अभ्यर्थियों का भी चयन किया जाये. मौके पर अरुण कुमार ठाकुर, ओंकार शर्मा, राज कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, कुलदीप केशरी, अरुण कुमार, रवि कुमार तांती, मुकेश कुमार, बलराम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >