झाझा. प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में शैक्षणिक अराजकता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने इसके समाधान को लेकर छात्र नेता कार्तिक कुसुम के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर कुमार को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गए पत्र में क्षेत्र के विद्यालयों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है. छात्र नेता ने बताया कि बालियाडीह पंचायत की नरगंजो स्कूल की जर्जर भवन, आदिवासी बाहुल बंद पड़े कर्मा गांव के प्राथमिक विद्यालय को पुनः चालू करने के अलावा नगर परिषद क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सरकारी पुस्तकालय की स्थापना करने के अलावा कई मांग को दर्शाया है. छात्र नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल बिल्कुल जर्जर अवस्था में है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ठीक से विद्यालयों का मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहे हैं. विद्यालय प्रधान मनमानी तरीके से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं. इस कारण न सिर्फ नौनिहालों के शैक्षणिक व्यवस्था गड़बड़ा गयी है, बल्कि सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाएं भी फिसड्डी साबित हो रही है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि समुचित समाधान करें, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. डीईओ ने जांच कर सर्वांगीण सुविधा की बात कहा है. मौके पर छात्र नेता हरिनंदन प्रजापति, सूरज बरनवाल, मनोज कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
डीईओ को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने इसके समाधान को लेकर छात्र नेता कार्तिक कुसुम के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर कुमार को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है.
