पेयजल संकट के निदान को लेकर मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को अविलंब चालू करने की मांग

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड में गहराते पेयजल संकट और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना में बिहार सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की. लोजपा नेता संजय मंडल के नेतृत्व में पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा ने बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह तथा गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से उनके पटना स्थित आवास पर भेंट की. मुलाकात के दौरान नेताओं ने चकाई क्षेत्र की जनसमस्याओं विशेषकर पीने के पानी की किल्लत का मामला प्रमुखता से उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि प्रखंड के कई क्षेत्रों में नल-जल योजना के प्लांट तकनीकी कारणों या अनदेखी के चलते बंद पड़े हैं. इससे आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. राजीव रंजन वर्मा ने प्रभारी मंत्री से विशेष आग्रह किया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर बंद पड़ी सभी नल-जल इकाइयों को युद्धस्तर पर ठीक करवाया जाये, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. मंत्रियों ने समस्या को गंभीरता से सुनकर जल्द ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अयोध्या मंडल और शिवशंकर वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >