बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की

बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की

झाझा. कराहरा गांव निवासी अशर्फी यादव ने अवैध संबंध में अपनी पत्नी रादो देवी की हत्या करने को लेकर मामला दर्ज कराया है. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराकर शव को परिजन को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि मेरी पतोहू सुनीता देवी का अवैध संबंध गांव के ही रंजीत यादव के साथ था. जिसे मेरी पत्नी ने रंगे हाथों कई बार पकड़ लिया था.

जिसके बाद उसने पतोहू सुनीता देवी को समझा-बुझाकर ऐसा करने से मना किया. लेकिन उसने सास की बात नहीं मानी. सुनीता देवी के प्रेमी रंजीत यादव ने बीते दस दिन पहले मेरी पत्नी को धमकी देते हुए कहा था कि हमलोगों के बीच में मत पड़े अन्यथा अंजाम बुरा होगा. रंजीत यादव ने बीते गुरुवार अचानक घर में घुस गया और छत पर सोए मेरी पत्नी को पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >