सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर महाराजा चंद्र चूड़ सिंह विद्या मंदिर हाई स्कूल मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर महाराजा चंद्र चूड़ सिंह विद्या मंदिर हाई स्कूल मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सिमरिया गांव निवासी बलराम मिश्रा उर्फ सिकंदर मिश्रा के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बलराम मिश्रा महुलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से अपना कार्य कर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >