झाझा. श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नरेंद्र सिंह पर लापरवाही, कर्तव्यहीनता व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. श्रीकृष्ण गौशाला सचिव दयाशंकर बरनवाल उर्फ सोनू जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पशु चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गौशाला उपाध्यक्ष सूरज बरनबाल, कोषाध्यक्ष सौरव गोयल, श्रवण कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि गौशाला में दर्जनों गोवंश रह रहे हैं. इसके अलावा क्षेत्र में भी कई गोवंश है. बुलाए जाने पर पशु चिकित्सा नरेंद्र सिंह ना तो आते हैं और नहीं चिकित्सा का कोई सलाह देते हैं. फोन करने पर फोन करने वाले के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. आक्रोशित व नाराज लोगों ने पशु चिकित्सक के लापता होने का पोस्टर भी चिपकाया. सूरज बरनवाल ने कहा कि वर्तमान समय में गौशाला की कई गौमाता बीमार हैं. उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है. गौशाला के पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. लगातार गोवंश बीमार हो रहे हैं. जिन्हें उपचार की सख्त जरूरत है. लोगो ने मांग करते हुए कहा कि बीमार गोवंश का तत्काल चिकित्सा सुनिश्चित किया जाए, प्रखंड पशु चिकित्सक नरेंद्र सिंह के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, गौशाला के लिए स्थाई एवं नियमित चिकित्सा व्यवस्था बहाल की जाए. सदस्यों ने कहा कि समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. मौके पर गणेश प्रसाद बरनवाल, विनोद कुमार, संजय बरनवाल, संजय झा, प्रमोद कुमार, रिंटू कुमार मथुरी, श्याम साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी के विरोध में गौ भक्तों ने प्रखंड कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नरेंद्र सिंह पर लापरवाही, कर्तव्यहीनता व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया.
