दो साल के प्रेम प्रसंग का ग्रामीणों ने कराया खुलासा, पुलिस की मौजूदगी में शिव मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी

दो साल के प्रेम प्रसंग का सुखद अंत हुआ जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा. परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रजामंदी से चकाई शिव मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई.

जमुई, सरौन. चकाई थाना क्षेत्र के फरियताडीह पंचायत में दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला गुरुवार की रात उस समय सामने आया, जब रामचंद्रडीह गांव में मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों को चकाई पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार करते हुए अपनी रजामंदी से विवाह करने और साथ रहने की इच्छा जतायी. इसके बाद दोनों परिवारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया गया.

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार कोल्हाडीह निवासी सुरेश पंडित के 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और 19 वर्षीय प्रियंजली कुमारी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात दोनों के रामचंद्रडीह गांव में मिलने की जानकारी ग्रामीणों को मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और चकाई पुलिस को सौंप दिया.

थाने में दोनों ने जतायी साथ रहने की इच्छा

चकाई थाना में पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने संबंधों की बात स्वीकार की. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपनी इच्छा से एक-दूसरे से विवाह करने और साथ रहने की बात कही. मामले की जानकारी दोनों के परिवारों को दी गयी. परिवार के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया.

गोला चकाई शिव मंदिर में पूरी हुई विवाह की रस्म

परिवार के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चकाई थाना क्षेत्र स्थित गोला चकाई शिव मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया. इस दौरान राजेंद्र यादव, अविनाश पंडित, अनिल यादव, जयनंदन सिन्हा, मिथलेश राय, मुरारी पांडेय और सरपंच नरसिंह पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

शादी के बाद युवती को भेजा गया ससुराल

शिव मंदिर में विवाह की रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया. इसके बाद युवती को उसके ससुराल भेज दिया गया. पूरे मामले में दोनों परिवारों और स्थानीय लोगों की सहमति से विवाह संपन्न कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >