महावीर वाटिका स्थित बंद कैफेटेरिया को जल्द किया जायेगा शुरू : मंत्री

प्रखंड के माधोपुर स्थित महावीर वाटिका में लंबे समय से बंद पड़े कैफेटेरिया को जल्द ही शुरू किया जायेगा.

चकाई . प्रखंड के माधोपुर स्थित महावीर वाटिका में लंबे समय से बंद पड़े कैफेटेरिया को जल्द ही शुरू किया जायेगा. उक्त बातें गुरुवार को देवघर जाने के क्रम में चकाई पहुंचे पर वन एवं पर्यावरण व सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर गठित समितियों को सशक्त किया जा रहा है. नई समितियों के गठन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति में आ रही समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और फिलहाल राज्य के सभी जिलों में धान खरीद की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है. भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान रामचंद्रडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू रजक ने पंचायत सचिव शंकर कुमार के द्वारा मनमानी कार्य किये जाने की शिकायत करते हुए मंत्री को आवेदन सौंपकर उन्हें इस पंचायत से हटाने की मांग की, जिस पर मंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. कार्यकर्ताओं द्वारा महावीर वाटिका के कैफेटेरिया लंबे समय से बंद रहने की जानकारी दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द मैं महावीर वाटिका का निरीक्षण करूंगा और बंद पड़े कैफेटेरिया को शुरू करने के साथ-साथ पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जायेगा, पार्क के रखरखाव में जो भी कमियां होंगी, उन्हें तत्काल दूर किया जायेगा. इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडेय, जेपी सेनानी अंगराज राय, जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, प्रो. महेंद्र राय, शैलेंद्र झा, धर्मवीर आनंद, मनोज पोद्दार, अमित दुबे, संजोग केसरी, पवन केसरी, अभय पासवान, कारू पासवान, पलटन पासवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >