संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की हुई बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के रक्त रोहनिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

सोनो. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के रक्त रोहनिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने की, जबकि पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट शशि भूषण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया. बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के पर्यवेक्षक शमीना सफीक मौके पर उपस्थित थी. मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं कि यह महत्वपूर्ण बैठक संगठन की मजबूती और जिला स्तर पर नेतृत्वकर्ता के चयन को लेकर किया गया है. संगठन सृजन अभियान में वैसे नेतृत्वकर्ता का चयन होगा जो दूरस्थ गांव के लोगों की भी जानकारी व उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्वकर्ता तक पहुंचा सके. इस क्रम में जिलाध्यक्ष पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे. संगठन की मजबूती में महिला व युवा वर्ग के लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लिहाजा उन्हें तरजीह दी जायेगी. अभी निकट में कोई चुनाव नहीं है फिर भी पार्टी अभी से हर गांव में अपनी मजबूत पकड़ के लिए काम में जुट गयी है. अब हमें अपने ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना है. उन्होंने संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में कई वरीय कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >