पॉलिटेक्निक में भूकंप सुरक्षा पखवारा का समापन

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई में गुरुवार को भूकंप सुरक्षा पखवारा कार्यक्रम का समापन हुआ.

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई में गुरुवार को भूकंप सुरक्षा पखवारा कार्यक्रम का समापन हुआ. व्याख्याता नीतीश कुमार ने बताया कि पखवारा के दौरान छात्र-छात्राओं में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इसके उपरांत भूकंप संवेदनशीलता के पूर्व तैयारी एवं शमन के उपाय विषय पर प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने भूकंप के दौरान सतर्कता एवं संरचनात्मक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाषचंद्र भूषण ने भूकंप प्रबंधन और सुरक्षित निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर व्याख्याता आशीष कुमार, सुमन कुमारी साहा, मनमोहन कृष्णा सहित संस्थान के सभी व्याख्याता एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन से छात्रों में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >