जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प, दो घायल

थाना क्षेत्र के महुआ टिल्हा गांव की घटना

सिमुलतला. थाना क्षेत्र के महुआ टिल्हा गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दो लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्ष ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष के रियाज अंसारी, पिता अब्बास अंसारी ने आवेदन में बताया है कि मैं अपने जमीन पर घर बना रहा था. तभी मेरे चाचा नियामुद्दीन अंसारी, उसका बेटा कराफत अंसारी मेरे घर पर आकर लाठी डंडा व कुदाल से मारने लगा, जिससे मेरा माथा फट गया और मैं जमीन पर गिर गया. दूसरे पक्ष के नियामुद्दीन अंसारी ने भी इसे लेकर आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >