केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व एमएलसी, चकाई-जमुई के विकास, व आधारभूत सुविधाओं के मुद्दे उठाये

Chakai Jamui Development Issues : पूर्व एमएलसी संजय कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर चकाई और जमुई के विकास से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा और समाधान का आग्रह किया.

Chakai Jamui Development Issues : पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर चिराग पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

चकाई और जमुई के विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

मुलाकात के दौरान संजय कुमार सिंह ने चकाई विधानसभा क्षेत्र और संपूर्ण जमुई जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा. उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

झाझा-बटिया रेल लाइन से चकाई को जोड़ने की मांग

पूर्व एमएलसी ने झाझा-बटिया रेल लाइन परियोजना से चकाई प्रखंड को जोड़ने की मांग प्रमुखता से उठाई. उन्होंने कहा कि रेल सुविधा मिलने से चकाई क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और व्यापार व रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा.

चकाई को अनुमंडल बनाने और जलजमाव समाधान पर जोर

संजय कुमार सिंह ने चकाई को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी. इसके अलावा चकाई चौक पर जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से समुचित नाला निर्माण कराने का आग्रह किया.

विकास योजनाओं को गति देने का आग्रह

उन्होंने कहा कि चकाई और जमुई जिले के विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, रोजगार और रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है. क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर प्रभावी पहल जरूरी है.

मंत्री ने सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

संजय कुमार सिंह के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि चकाई विधानसभा और जमुई जिले के विकास तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता है.

ललन सिंह से भी की शिष्टाचार मुलाकात

नई दिल्ली प्रवास के दौरान संजय कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >