गर्म दूध में गिरने से मासूम झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती

टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव में गर्म दूध में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम झुलसकर घायल हो गयी.

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव में गर्म दूध में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम झुलसकर घायल हो गयी. जिसे परिजन द्वारा बुधवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल मासूम की पहचान लखापुर गांव निवासी विवेक कुमार सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है. घटना बीते मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मासूम की दूध गर्म कर रखी थी इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते गर्म दूध पर ही गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. परिजन द्वारा ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया गया जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बुधवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल मासूम की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >