Jamui News : सर्पदंश से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करहरा पंचायत के पिरुआडीह गांव का मामला

झाझा.

थाना क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत पिरुआडीह गांव में विषैले सर्प के डसने से एक बच्चे की मौत बीते गुरुवार देर संध्या को हो गयी. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही बच्चे को रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान उक्त गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. मृत बच्चे के पिता ने बताया कि गुरुवार देर शाम को बच्चे खेल रहा था. इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने काट लिया. जब शाम में हमलोग घर लौटे तो देखे बच्चा घर के समीप गिरा पड़ा है. आनन- फानन में हमलोगों ने उसे उठाकर रेफरल अस्पताल लाया. जहां अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिजन में कोहराम मच गया. उनके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >