महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 09 Jun 2026 6:27 PM
प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद की ओर से मंगलवार को देश में महंगाई, अफसरशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया.
प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा गया मांग पत्र चकाई. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद की ओर से मंगलवार को देश में महंगाई, अफसरशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना में मुख्य अतिथि के रूप में चकाई विधायक सावित्री देवी ने भाग लिया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से आम जनता त्रस्त है. सरकार को इस पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए. साथ ही प्रखंड स्तर पर जारी अफसरशाही और भ्रष्टाचार को बंद करने की मांग की गयी. धरना के दौरान युवाओं को रोजगार और गरीबों को उनका हक दिलाने की बात प्रमुखता से उठायी गयी. विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. महंगाई ने गरीब का जीना मुश्किल कर दिया है. प्रखंड कार्यालयों में बिना चढ़ावे के काम नहीं होता. धरना समाप्ति के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ मनीष आनंद से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में महंगाई पर नियंत्रण, अफसरशाही-भ्रष्टाचार समाप्त करने तथा युवाओं को रोजगार व गरीबों को हक देने की मांग शामिल थी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम किस्कू, प्रवीण चंद्र, विनोद यादव, सिकंदर यादव, ललन पासवान, उपेंद्र शर्मा, समाजसेवी सुबोध सुमन, लक्ष्मण पंडित, कालेश्वर यादव, त्रिवेणी यादव, बिंदेश्वरी यादव गुलाम रब्बानी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










